ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा ने 26/11 मुंबई हमले के विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निगम को दिया मुंबई उत्तर मध्य का टिकट

नई दिल्ली। भाजपा ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से बीजेपी की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वह दो बार की सांसद हैं। पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं। उज्जवल निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं।

उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज :मां शूलिनी आटो रिक्शा यूनियन का देवी जागरण आज, भंडारा कल दोपहर 12 बजे से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *