पॉजिटिव न्यूज़: सत्यम अग्रवाल ने नीट में किया टॉप, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

सोलन। साई संजीवनी अस्पताल के डॉ संजय अग्रवाल और डॉ सविता अग्रवाल के घर में अब एक और डॉक्टर बनने के लिए तैयार है। घर में ये चौथे शख्स होंगे जो आने वाले दिनों में डॉक्टर बन लोगों की सेवाएं करेंगे। इससे पहले सत्यम के पिता डॉक्टर संजय अग्रवाल जाने माने सर्जन है। वहीं माता सविता अग्रवाल भी सरकारी अस्पताल में बतौर चिकत्सक सेवाएं प्रदान कर रही है। उनके बड़े भाई आयुष इस समय जनरल सर्जरी में एमएस कर रहे है।

अब ये परिवार में चौथे डॉक्टर बनने वाले है। संजीवनी अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर संजय अग्रवाल के सपुत्र सत्यम ने जिला सोलन में पहला जबकि हिमाचल में 720 में से 700 नंबर लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी दादी ने भी खुशी जताई और सत्यम ने कहा ये सत्य साई बाबा और उनके परिवार की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण: बारिश से मतदाताओं को बचाने के लिए बूथों पर लगेंगे तिरपाल शेड, बंद सड़कें खोलने को मशीनरी तैयार रखने के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *