बिलासपुर : जेपी नड्डा पर बयान बाजी बंबर की हताशा – राजिंद्र गर्ग

सुमन डोगरा, बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर द्वारा दिये बयान पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भड़क गये हैं।

गर्ग ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं, वह सत्य और तथ्यों से परे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश, AIMIM नेता के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई":जयराम ठाकुर

बंबर ठाकुर जेपी नड्डा की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह कहना कि बिलासपुर में हुए गोलीकांड पर पुलिस गंभीरता एवं निष्पक्षता से कार्य कर रही है, अपने आप में हास्यास्पद बात है। क्योंकि गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पांच दिनों के बाद भी पुलिस पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। यही सुक्खू सरकार की निष्पक्षता एवं गंभीरता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: 1800 रुपए प्रति पेटी बिका रॉयल सेब,दामों में ₹300 तक की गिरावट से बागवान मायूस

उन्होंने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है और घटना के मुख्य आरोपी को माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत न मिलने पर भी आरोपी दनदनाते घूम रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सुक्खू सरकार गुंडातत्वों को संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांवटा साहिब के इलाकों में भारी नुकसान, स्कूल रहेंगे आज बंद

उन्होंने सवाल दागा कि क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गोली किसने किसको चलाई यह एक अलग बात है और यह गोलियां वहां किसी भी आम व्यक्ति को लग सकती थी। उन्होंने कहा कि शांत प्रिय प्रदेश में इस प्रकार की गुंडागर्दी (गोलीकांड) कतई सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार सत्तासीन हुई है तब लगातार प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *