दहशत भरी दास्तां: बच्चे ने दिखाया खिलौना तो पुलिस ने मार दी गोली, मिनटों में किशोर बन गया “पुतला”

न्यूयॉर्क। अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका के एक अधिकारी ने खिलौना दिखाकर पुलिस को डराने का प्रयास करने वाले किशोर को लुटेरा समझकर गोली मार दी। किशोर की मौत के बाद पुलिस ने जिसे पिस्टल समझा था, वह खिलौना निकला। 13 वर्षीय किशोर की पुलिस की गोली से मौत होने के बाद हड़कंप मच गया है।

अमेरिका पुलिस ने किशोर को मारी गोली
न्यूयॉर्कः अमेरिका में एक बेहद हैरान कर देनी वाली घटना घटी है, जिसमें पुलिस ने खिलौना दिखाने पर एक किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना न्यूयॉर्क की है, जहां शनिवार देर रात जारी की गयी एक वीडियो में एक पुलिस अधिकारी 13 वर्षीय किशोर को गोली मारते दिख रहा है। जबकि किशोर ने पुलिस को डराने के लिए एक खिलौना दिखाया था। मगर पुलिस को लगा कि वह बंदूक है। इससे अधिकारी ने किशोर को लुटेरा समझ कर उसे गोली मार दी। बाद में किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा नालागढ़ उपचुनाव धरती पुत्र बनाम बाहरी व्यक्ति बना: सुखराम चौधरी

पुलिस ने बताया कि मैनहट्टन से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में पुलिस ने एक लूटपाट की जांच के संबंध में शुक्रवार देर रात 10 बजे दो किशोरों को रोका था, जिसके बाद एक किशोर को अधिकारियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि 13 वर्ष की आयु के दोनों किशोरों का विवरण लूटपाट की एक घटना के संदिग्धों से मेल खा रहा था और वे लूटपाट वाले दिन उसी इलाके में थे। पुलिस द्वारा जारी ‘बॉडी कैमरा’ फुटेज में एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे इन दोनों किशोरों की तलाशी लेनी होगी कि कहीं उनके पास कोई हथियार तो नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कल से बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग

पुलिस से बचने के लिए भागने लगा था किशोर
पुलिस से बचने के लिए उनमें से एक किशोर भागने लगता है। वीडियो में न्याह वे नामक किशोर उसका पीछा कर रहे अधिकारियों पर पिस्तौल ताने देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को लगा कि यह पिस्तौल है लेकिन बाद में पता चला कि वह एक खिलौना था। इसके बाद पुलिस किशोर को जमीन पर गिरा देती है और एक अधिकारी गोली चलाता है जो उसकी छाती पर लगती है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  STF ने जौनपुर में मार गिराया एक लाख का इनामी बदमाश, माफिया शहाबुद्दीन से निकला ये कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *