नालागढ़ का रण : आपरेशन लोटस फेल हो गया हिमाचल में, अब भी झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे जयराम : हर्षवर्धन

नालागढ़। प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बार बार हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के दावों पर कहा है कि इससे उनकी बौखलाहट का पता चलता है। उन्होंने कहा कि काम से काम आने वाले तीन सालों में तो जयराम का यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसका जवाब दस जुलाई को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता उन्हें दे देगी। उद्योग मंत्री यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता हासिल करने के लिए एक बार ऑपरेशन लोटस चला चुके हैं। जिसका सामना सुक्खू सरकार ने डट कर किया। भाजपा का ऑपरेशन हिमाचल में फेल हो गया। लेकिन इसका नतीजा यह रहा कि प्रदेश को उप चुनाव का अनावश्यक खर्चा उठाना पड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में आज से बिजली पानी महंगा, इस महीने से आएगा वॉटर बिल, इतने यूनिट खर्च करने पर इलेक्ट्रिसिटी सब्सिडी भी होगी खत्म

इसके बावजूद जयराम ने कोई सबक नहीं सीखा और प्रदेश की जनता को लगातार बरगलाने का काम जारी रखा। अब तीनों उप चुनावों के नतीजे आने के बाद  जयराम का ख्वाब टूटने वाला है।  वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं और इस तरह की ओछी बयानबाजी करके  अपने पद की गरिमा को गिरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां की ममता हुई शर्मसार, बरमाणा में सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पड़ा मिला नवजात शिशु

उद्योग मंत्री ने कहा कि एक बार नालगढ़ की जनता ने केएल ठाकुर को निर्दलीय के रूप में जिता कर विधानसभा में भेजा।तब बीजेपी नेताओं ने उन्हें धक्का मार कर मंच से नीचे उतार दिया था। आज फिर केएल ठाकुर ने जनता के विश्वास को तोड़कर उसी भाजपा के इशारे पर प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता लाने प्रयास किया। अब जनता उनसे पूछ रही है कि जब विधायक का ही चुनाव लडना था तो इस्तीफा क्यों दिया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंद्रह पंद्रह सौ रुपए की पेंशन देने की योजना पर भी जयराम ठाकुर ने महिलाओं में भ्रम फैलाया, इससे महिलाएं फार्म नहीं भर सकीं । चुनावों के बाद सरकार इस योजना का प्रचार करके हर पात्र महिला को योजना का लाभ देगी।

जल्द आएगी हिमाचल की स्क्राइब पॉलिसी

यह भी पढ़ें 👉  धर्मशाला: विद्यार्थियों और स्टाफ से दुर्व्यवहार पर शिक्षक निलंबित

उद्योग मंत्री ने बताया कि उप चुनावों के बाद होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में स्क्रैब पॉलिसी लेकर आएगी। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इससे सरकार को टैक्स मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक यह भी पता नहीं कि प्रदेश में स्क्रेब का कारोबार कितने का है। इस पॉलिसी से कारोबार में पारदर्शिता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *