हरियाणा ब्रेकिंग: सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं बाधित, दोपहर बाद अहम बैठक

हरियाणा। आज हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर ना केवल ओपीडी के मरीजों पर, बल्कि आपात सुविधाओं पर भी पड़ रहा है, क्योंकि डॉक्टरों ने ओपीडी समेत इमरजेंसी सेवाएं भी ठप करने का ऐलान किया है. यहां तक कि डॉक्टर पोस्टमार्टम तक भी नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान सभी डॉक्टर पंचकूला के अस्पताल में बैठकर ही प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सुबह 8 बजे से हड़ताल जारी
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों की ये हड़ताल सुबह 8 बजे से जारी है। एचसीएमएस के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश खयालिया के अनुसार प्रदेश के सभी डॉक्टर करीब 3 साल से सरकार से उनकी मांगों के संबंध में गुहार लगा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों समेत मंत्री और तत्कालीन मुख्यमंत्री तक मांगों को उचित बताने के बावजूद उन्हें पूरा नहीं करवा सके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुल्लू न्यूज: हिंदू संगठनों की धरना प्रदर्शन की अपील से देव समाज परेशान, दशहरा उत्सव की तैयारियों में पड़ रहा खलल

एचसीएमएस और स्वास्थ्य विभाग की बैठक बेनतीजा
डॉक्टरों के मुताबिक हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों के बीच कई बार बातचीत की जाती रही। लेकिन एक बार भी डॉक्टरों को उनकी मांगें मान लिए जाने का भरोसा नहीं मिला। लंबे समय तक बैठक बेनतीजा रहने पर डॉक्टरों ने प्रदेश सरकार को बीते दिनों प्रदेश में व्यापक हड़ताल की चेतावनी दी थी।

डॉक्टरों की नाराजगी दूर नहीं कर सकी प्रदेश सरकार
प्रदेश के डॉक्टरों द्वारा व्यापक हड़ताल की चेतावनी के बावजूद भी हरियाणा सरकार समय रहते उनकी नाराजगी दूर करने में असफल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परेशानी से निपटने की जिम्मेदारी मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सौंपी है। लेकिन आज तक मुख्य प्रधान सचिव और उनके अलावा कोई अन्य पदाधिकारी भी डॉक्टरों की नाराजगी को दूर नहीं कर सका है।

दोपहर 12 बजे होगी मीटिंग
एचसीएमएस के पदाधिकारी डॉक्टरों को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने आज दोपहर 12 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले भी कई बार एसोसिएशन से बातचीत की जाती रही है लेकिन उनकी मांगें पूरी न होने पर यह स्थिति बनी है। हालांकि आज की मीटिंग की बातचीत पर निर्भर करेगा कि डॉक्टरों की हड़ताल आज ही खत्म होगी या फिर यह अनिश्चितकालीन समय के लिए जारी रहेगी।

ये हैं डॉक्टरों की मुख्य मांगें
हरियाणा के डॉक्टर विशेषज्ञ कैडर के गठन, एसएमओ की सीधी भर्ती, पीजी के लिए बांड राशि 1 करोड़ से घटाकर 50 लाख रुपये करने समते एसीपी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : ठोडो मैदान की सीढ़ियों के पास मिला अचेत व्यक्ति, चिकित्सालय पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हिसार में मरीज परेशान
हिसार के सामान्य अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज रोजाना आते हैं। हिसार एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव डाबला ने कहा कि डॉक्टर मांगों को लेकर सरकार से संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए चिकित्सा सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। हिसार सीएमओ डॉक्टर सपना गहलावत ने बताया कि हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं बहाल रखने के लिए आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर और कमयुनिटी हेल्थ ऑफिसर सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला न्यूज: नेपाली दंपति ने बहु- दादी समेत तीन लोगों को दिया नशीली पदार्थ, घर से कीमती सामान लेकर रफू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *