उत्तराखंड ब्रेकिंग : किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, गिरफ्तार

रुद्रपुर। नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने किच्छा निवासी एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी निवासी महिला नगर के एक वार्ड में रहती है। महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 34 वर्षीय सलामत पुत्र करामत निवासी गोटिया, किच्छा उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : विषपान के शिकार व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम

पत्रकारिता में छोटा पैकेट बड़ा धमाका। शिवंश राज सिंह। तेजपाल नेगी

किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। किशोरी को अस्पताल में दिखाने पर करीब छह माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि आरोपी को वे पहले से जानते थे। आरोपी सलामत किशोरी की मां के घर पर नहीं होने पर आता था। धमकाकर दुष्कर्म करता था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: शादी की तारीख तय होने के बाद मुकरा युवक, थाने पहुंची युवती

वक्त ने खूब परीक्षा ली, अब ईनाम का वक्त। रमन रघुवंशी। हिंदी फिल्म गीतकार

एसआई बबिता टम्टा ने बताया कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी सलामत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला ब्रेकिेग: HRTC बस और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *