ऋषिकेश न्यूज: हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता के बारे में भी बताया। बैराजमार्ग स्थित कैंप कार्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से हिंदी विषय की अध्यापिका सुशीला बर्थवाल, रेखा बिष्ट, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज से ललित किशोर शर्मा, हरिश्चंद्र कन्या इंटर कॉलेज से सविता रानी, राजकीय इंटर कॉलेज ऋषिकेश से हेमलता कोठियाल को सम्मानित किया।

मंत्री प्रेमचंद ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था। वर्ष 1953 से राजभाषा प्रचार समिति द्वारा इस दिन को मनाया जाने लगा। हिन्दी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, नंदकिशोर जाटव, एकांत गोयल, प्रदीप कोहली, सोनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग: सब्जियों के दाम आसमान पर, हरा धनिया ₹400 किलो तो लहसुन पहुंचा…

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताओं का गान किया, जिसमें कुमारी काजल, कृष्णा राम,कुमारी गंगा, नजीर, आदर्श कुमार ने स्वरचित कविताएं सुनाइ। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता शिव प्रसाद बहुगुणा ने अपनी सवार रचित कविता सिसक रहा है शुभ्र हिमालय.. सुनाई। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि हिंदी भाषा हमारे राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है।

इस दौरान हिंदी और संस्कृत के शिक्षक शिक्षिकाओं शिव प्रसाद बहुगुणा, नीलम जोशी, सुखदेव कंडवाल नितिन जोशी, रेखा बिष्ट, रेहा ध्यानी को सम्मानित किया गया। मौके पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, जयकृत सिंह रावत, जितेंद्र बिष्ट, नवीन मंडोला, डा. सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
पंजाब सिन्ध क्षेत्र इण्टर कालेज में हिन्दी दिवस पोस्टर, स्लोगन, सुलेख, वाद-विवाद, नाटक, भाषा कैनवास, कविता लेखन, निबन्ध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने हिंदी भाषा के जीवन में व्यवहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर चंद्र प्रकाश, हेमलता मेहर, मोनिका कुनारे, पंकज कुमार, प्रतिभा जोशी सकलानी, मदन लाल, डॉ. भावना शर्मा दीक्षित, किरन गुसांईं, पुनीता बड़थ्वाल, नीलम, मनोज कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्रेकिंग: जेल से बाहर आने के बाद पत्नी संग अरविंद केजरीवाल ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

देश की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है हिंदी
हिन्दी दिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हिन्दी न केवल भारत की राजभाषा है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक धरोहर का भी अभिन्न अंग है। हिन्दी भाषा का महत्व केवल सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों को भी जोड़ती है। हिन्दी भाषा में वह मिठास और अपनापन है जो दिलों को छू लेता है।

यह भाषा हमारे विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। आज के समय में हिन्दी भाषा का प्रयोग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के कई अन्य देशों में भी हो रहा है। नेपाल, मॉरीशस, फिजी, और कई अन्य देशों में हिन्दी बोलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

हिंदी भाषा के उन्नयन का संकल्प लिया
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने अपने हिंदी शिक्षकों का सम्मान किया और भाषा के उन्नयन का संकल्प लिया। छात्र आयुष रावत, हर्षित पाल, माही राजपूत, तनीषा, जैस्मिन अंसारी, सबा, शालू, वर्तिका ने कविता भाषणों के माध्यम से हिंदी की महत्वता को बताया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे गौरव का विषय है, हमें अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति को अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  इंडियन नेवी में पायलट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, तेजवीर सिंह, हिमांशु कश्यप आदि शिक्षकों ने भी हिंदी को मजबूत करने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अनीता पाल, भुवनेश वर्मा, सुदेश सहगल, ओमप्रकाश काला, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी आदि रहे। उधर मेल्विन जोन्स स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया।

मौके पर ट्रस्टी प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य विदुषी शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता आदि रहे। रेडियंट पब्लिक स्कूल प्रेमनगर बाजार में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान का विभिन्न हिस्सा है। मौके पर प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, हेमंत डिमरी, अमित रावत, सुष्मिता थापा, कौशांबी बहुगुणा, विनीता जोशी, चरणजीत सिंह, रेनू छिब्बर, सुमन प्रकाश भट्ट, आकाश गुप्ता, नवीन, जारा, आकृति, कनिष्का आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *