दिल्ली न्यूज: हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही, AAP का एलजी पर हमला, भाजपा ने किया पलटवार

दिल्ली। विधानसभा के दो दिवसीय सत्र का आयोजन आज और कल होगा। आज सदन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, समेत सभी विपक्षी विधायकों को सदन से मार्शल आउट किया गया। नेता प्रतिपक्ष और सभी भाजपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके कुछ देर बाद भाजपा विधायक सदन में आए।

सदन में आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली में सीवर जाम की समस्या के पीछे एलजी जिम्मेदार है। सिविल डिफेंस की नौकरी मजाने के पीछे भी वहीं जिम्मेदार है। हमारे गृह मंत्री ने आग्रह किया की इन सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को होम गार्ड के तौर पर भर्ती कर दीजिए। लेकिन इन्होंने ऐसा काम नही किया। वहीं, भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि मार्शल को पक्का करने की योजना सरकार ने क्यों नहीं बनाई। मार्शल को भर्ती करते समय उनकी जांच क्यों नहीं की। पीछे कई वीडियो आए जो गलत व्यवहार को दिखाते थे। एलजी ने होम गार्ड की भर्ती के लिए वेकेंसी निकली है। अगर सरकार उनके पक्ष में है तो प्रस्ताव लेकर आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: 1800 रुपए प्रति पेटी बिका रॉयल सेब,दामों में ₹300 तक की गिरावट से बागवान मायूस

आप विधायक मदन लाल ने कहा कि दिल्ली में सिविल डिफेंस कर्मी की भर्ती से पहले आधिकारियों ने उनकी जांच की थी। आज तक किसी भी सिविल डिफेंस कर्मी को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली। भाजपा के विधायक उनपर सवाल उठा कर उनके चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन पुलिस ने शुरू किया प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन अभियान

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली के बस मार्शलों को अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी बसों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। इसके बाद, कोरोना काल में इन्हीं मार्शलों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। लेकिन साल 2023 में भाजपा के एलजी द्वारा पहले बस मार्शलों का वेतन रोका गया, और फिर एक झटके में उपराज्यपाल ने हजारों बस मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में पानी के बिलों पर चर्चा, सभी 3615 पंचायतों में होगी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *