हिमाचल न्यूज: 1800 रुपए प्रति पेटी बिका रॉयल सेब,दामों में ₹300 तक की गिरावट से बागवान मायूस

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां सेब सीजन सिमटने की ओर है तो वहीं दूसरी तरफ बागवानों को उनकी फसल के अच्छे दम नहीं मिल पा रहे है। शिमला जिला की फल मंडियो में सेब के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है जिसे बागवान खासे मायूस है।
बता दे कि कश्मीरी सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश की लाल रसीले सेब को अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। शिमला के भट्ठाकुफर फल मंडी में बेहतर किस्म का रॉयल सेब 1200 से लेकर 1800 रुपए प्रति पेटी तक बिका है।
इसके अलावा बात अगर गोल्डन सेब की करें तो इसे प्रति पेटी 600 से ₹800 दाम मिले है। दो हफ्तों में ही फल मंडी में सेब की प्रति पेटी के दाम 200 से ₹300 तक गिरे है ।बड़ी बात यह है कि आने वाले दिनों में भी सेब के दामों में गिरावट आने के आसार जताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज: पहचान बताने वाले मामले पर विक्रमादित्य के समर्थन में दिखे सुक्खू सरकार के मंत्री शांडिल, बोले- मैं भी सुरक्षा का पक्षधर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *