उत्तराखंड : बिशुंग गांव के हर्षित बने नौसेना में लेफ्टिनेंट

लोहाघाट। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मनित पूर्व शिक्षक नरेश सिंह देव के पुत्र हर्षित देव के नौसेना में अफसर बनने पर बिशुंग गांव समेत पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। बचपन से ही होनहार हर्षित ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से पूर्ण की। हर्षित ने एनडीए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर तीन वर्ष तक नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला पुणे तथा एक वर्ष इंडियन नेवल एकेडमी एजिमाला केरला से प्रशिक्षण प्राप्त कर 29 मई शुक्रवार को पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर वह नौसेना में लेफ्टिनेंट बने।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शिक्षक नरेश सिंह देव, माता चन्द्रकला, बड़े भाई कैप्टन अमित देव, बहन, डॉ. मेघा देव व गुरुजनों को दिया है। हर्षित की सफलता पर विक्रम सिंह बोहरा, विनीता देव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मनित शिक्षक नरेश राय, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह माहरा, नगर बन पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, डॉ. एस एस देव, डीएवी प्रबंधक बी सी मुरारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, डी डी पांडेय, त्रिभुवन बोहरा, पी एस मेहता, सचिन जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय समेत जिले वासियों ने होनहार की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  17 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *