नैनीताल : मल्लीताल पुलिस ने किया दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार, कोतवाल ने दी निशुल्क अधिवक्ता की जानकारी

नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी से पूर्व, गिरफ्तारी के पश्चात तथा रिमांड स्तर पर निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए सभी न्यायालयों के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जनपद के सभी थानों के लिए भी पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं जो गिरफ्तारी से पूर्व तथा गिरफ्तारी के पश्चात निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराते हैं। आज दो व्यक्तियों को मल्लीताल पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को कोतवाल अशोक कुमार द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध होने के बारे में अवगत कराया गया तथा इसकी सूचना नियुक्त पैनल अधिवक्ता सोहन तिवारी को दी गयी। पुलिस थाने से सूचना मिलने पर पैनल अधिवक्ता सोहन तिवारी ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई। तिवारी द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा आगे होने वाली कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल कि आम जनमानस से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति की वार्षिक आय 3,00,000 रूपए से कम है या वो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति है तो उसे निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला, बच्चे, भूतपूर्व सैनिक, विचाराधीन बंदियो, असंगठित मज़दूरों, वरीष्ठ नागरिको, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों तथा आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को भी निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : मुंबई में आंधी-तूफान से तबाही, होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत, 59 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *