हल्द्वानी न्यूज : शिवसेना ने कोरोना महामारी से बचाने और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ

हल्द्वानी। शिवसेना की हल्द्वानी इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में कोरोना महामारी के कारण मौत का शिकार हुए मृतकों आत्मा की शांति के लिए शनिधाम रानीबाग शनि मंदिर में शांति यज्ञ करके पूर्ण आत्माओं की शांति के लिए शिव सैनिकों ने भगवान से प्रार्थना की। शिव सैनिकों ने एक शांति यज्ञ कर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।

शांति यज्ञ में प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर,कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार भईयू,जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, पदम पाल, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर प्रचार सचिव पूरन सागर भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार अग्रवाल, आनंद गुप्ता, सनी कपूर, व्यापारी नेता नंदकिशोर लाला जयसवाल, मंदिर समिति के नंदन सिंह डांगी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी व शिवसैनिक सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  16 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *