पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेश  जारी 

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में  सत्र 2024-25 के लिए नव प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राऐं काफी उत्साहित हैं।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय को केन्द्र सरकार द्वारा पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है एवं विद्यालय का बजट व कार्ययोजना  बनाकर राज्य सरकार को  भेजा जा रहा है।उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय के लिए चयनित होने से विद्यालय में संसाधनों की कमी को पूरा किया जा सकेगा साथ ही स्मार्ट क्लासेज का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षण कार्य किया जा रहा है। 

इसी  क्रम में विद्यालय में लगभग 30 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है और प्रवेश का  क्रम जारी है।नव प्रवेशित  छात्र  छात्रओं  व उनके अभिभावकों का डॉ प्रदीप सलाल,सुमन पाठक,भावना वर्मा,योगिता तिवारी,मोनिका जोशी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : किशोरी से दुष्कर्म में मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *