अल्मोड़ा— ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान को किया पुरस्कृत

अल्मोड़ा- यातायात सेल में नियुक्त होमगार्ड जवान को लगन और मेहनत से ड्यूटी करने पर एसएसपी अल्मोड़ा ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था ड्यूटी हेतु यातायात सेल अल्मोड़ा में नियुक्त होमगार्ड गिरीश लाल की ड्यूटी सीतापुर मोड़ पर थी, जिनके द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर ड्यूटीरत रहते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु लगन एवं मेहनत से ड्यूटी की जा रही थी,

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा होमगार्ड जवान की अच्छी ड्यूटी को देखकर उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जिसे सीओ ऑपरेशन/यातायात ओशिन जोशी द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में सड़कें बनीं खून की प्यासी, एक साल में 1लाख 68 हजार लोगों ने गंवाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *