अल्मोड़ा……. पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा श्रीमती रचिता जुयाल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूल/काँलेजों में छात्र-छात्राओं को जागरुक करने हेतु निरन्तर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाँफ को वर्तमान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे आपरेशन मुक्ति अभियान भिक्षा नही शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा स्कूल नही जाने वाले बच्चों के माता पिता को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण हेतु स्कूलों में दाखिला कराने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

साथ ही छात्र- छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए रुचि लेकर शिक्षा ग्रहण करने व भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के सम्बन्ध में जागरुक कर मार्गदर्शन किया गया। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने, यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने, साईबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बचाव के तरीके बताये गये। और उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति की भी जानकारी देकर आनलाईन सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर न्यूज : पांच दिन बाद भी फौजी नहीं पहुंचा ड़्यूटी पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *