नालागढ़ का रण : निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर सवाल उठाने वाले उनकी प्रताड़ना को समझें : अनुराग ठाकुर

नालागढ़।  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है विकास कार्य ठप्प हो जाता है। नालागढ़ में केएल ठाकुर ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार में लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को यहाँ लाने का काम किया लेकिन  प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी  यहां विकास कार्यों पर तालाबंदी होनी शुरू हो गई।  कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर करज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी विधायकों ने सरकार के इसी दोगलेपन से तंग आकर इस्तीफा दिया। उन्होंने निर्दलीय विधायकों के इस्तीफों पर सवाल उठने वालों से कहा कि लोगों को इन विधायकों की भावनाओं को समझना होगा। वे मानसिक रूप से कितने प्रताड़ित रहे होंगे यह बात समझनी चाहिए।

आगे बोलते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल की सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी है जबकि मैंने हमारे ट्रक यूनियन के अनुरोध पर मध्यप्रदेश की सरकार से बात करके एंट्री टैक्स बंद करा कर प्रति ट्रक 2500 रुपये का फ़ायदा कराने का काम किया है। कांग्रेस बताये कि उसने प्रदेश के हित में पिछले 18 महीने में क्या काम किया है। झूठी गारण्टियाँ देकर सिर्फ़ जनता को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है”

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण :  के एल ठाकुर पर नहीं लगा कोई आरोप, कांग्रेस उम्मीदवार की प्रवृति से सब वाकिफ : डा . बिंदल

अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज अगर हिमाचल के नालागढ़ व इसके साथ लगते इलाक़ों में लगे उद्योगों में 7 लाख लोग कार्यरत हैं तो वह अटल बिहारी वाजपेई की सरकार और  प्रेम कुमार धूमल की सरकार में संभव हुआ था। यह औद्योगिक पैकेज अटल जी और धूमल की सरकार के समय 2002 में मिला था, मगर उसके बाद की कांग्रेस सरकार ने इसमें भी अड़ंगा लगाया। कांग्रेस भाजपा के हर विकास कार्यों को रोकने का भरसक प्रयास करती रही हैं। नालागढ़ में भाजपा प्रत्याशी  केएल ठाकुर ने कभी सेवा भाव में कोई कमी नहीं रखी। 

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: ASI की करंट लगने से मौत पुलिस महकमे में शोक लहर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा चुनाव में हर ताकत का इस्तेमाल किया लेकिन फिर भी नालागढ़ के लोगों ने बीजेपी को यहां से 15000 से ज्यादा वोटों की लीड दिलाई। मोदी सरकार ने तीन बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीनों में ही दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर जनता पर महंगाई का बोझ डाला है”। अनुराग ठाकुर ने आज नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नालागढ़, दत्तोवाल, बरुना, बैरछा व नंड में जनसंपर्क व जनसभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने व नालागढ़ में भी कमल खिलाने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ का रण :चंगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे केएल ठाकुर, बोले— जनता के साथ थे, हैं और रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *