सितारगंज ब्रेकिंग : फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
दो वाहनों की भिड़ंत के बाद हवाई फायर करके लोगों में दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कुछ दिन पहले दो डम्परों की भिड़ंत के बाद एक पक्ष ने बवाल काटा था। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने छह नामजद समेत आठ 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम मलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इधर, पुलिस ने 35 पाउच अवैध शराब के साथ मंजीत सिंह पुत्र वरियाम सिंह की गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *