बागेश्वर…दुखद : 110 वर्षीय मोहन पुरी का निधन

बागेश्वर। तहसील के फरसाली गांव निवासी 110 वर्षीय मोहन पुरी गोस्वामी का निधन हो गया है। वह गांव के सबसे अधिक बुजुर्ग व्यक्ति थे। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


मल्लादेश, फरसाली गांव के बुजुर्ग मोहनपुरी का जन्म 1912 में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार थे। वह 1929 में 12 फ्रंटियर फोर्स स्यालकोट में भर्ती हुए थे। कुछ समय फौज में रहने के बाद वह घर लौट आए। शनिवार को उनके बेटे किटर गिरी गोस्वामी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

गांव में ही उन्हें समाधि प्रदान की गई। उनके निधन पर पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सुरेश गढ़िया, शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल समेत तमाम संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *