बागेश्वर न्यूज : सुरेश गड़िया ने स्वयं निकाली उन्हें सीएम के ओएसडी बनाए जाने की अफवाह के गुब्बारे की हवा

बागेश्वर। आज सुबह से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बागेश्वर निवासी सुरेश गड़िया के सीएम के ओएसडी बनने की अफवाह के गुब्बारे की दोपहर होते होते स्वयं सुरेश गड़िया को सामने आकर हवा निकालनी पड़ी। गड़िया ने सोशल मीडिया पर आकर ऐलान किया कि उन्हें ओएसडी बनाया गया है इसका उन्हें भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्हाल उनके संबंध में ऐसी कोई नियुक्ति नहीं की गई है।


इससे पहले आज सुबह से सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई की सुरेश गड़िया को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके बाद उनके फेसबुक वाल, व्हाट्सअप आदि पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। कई अधिकारी भी इस बात को सच मानकर उन्हें फोन करके बधाई देने लगे।

दोपहर बाद जब मामला ज्यादा ही तूल पकड़ने लगा तो गड़िया ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस अफवाह का खंडल किया। तब जाकर उनके समर्थकों को जोश ठंडा पड़ा।

जख्मी दिल: धामी बने उत्तराखंड के सीएम देखें किस पर क्या गुजरी

यह भी पढ़ें 👉  सोलन के कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा की प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट पद पर ताजपोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *