बागेश्वर न्यूज : गोमती- सरयू के किनारे किसको ढूंढ रही है पुलिस

बागेश्वर। यहां गोमती और सरयू के किनारे पुलिस और एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है लेकिन ढूंढा किसे जा रहा है, यह किसी को पता नहीं। पुलिस का यही सर्च अभियान लोगों के लिए कौतूहल व चर्चाओं का विषय बना हुआ है।


कुछ लोगों का कहना है कि द्यांगण क्षेत्र से कल लापता हुई एक महिला की चप्पलें गोमती के किनारे बरामद हुई थीं। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश नदी के किनारे कर रही है। वैसे कल यानी शुक्रवार को में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने मीडिया वाट्सअप ग्रुप में कलएक संदेश जारी किया था कि जल पुलिस द्वारा गोमती नदी में एक महिला के बहने की सूचना दी गई। शाम होते होते उन्होंने ग्रुप में जानकारी दी कि दिन में जिस महिला को बहते हुए देखा गया है वो विगत दिनों आरे से बही महिला बताई गई।


अब बड़ा सवाल यह है कि आरे से बही महिला सरयू नदी में बही थी, जबकि गोमती उसके विपरीत दिशा से बहती हुई आती है। अब आर से बहने के बाद महिला गोमती में कैसे चली गई यह कोई नहीं समझ पा रहा। बताया जा रहा है कि कल कुछ लोगों ने एक इंसानी शरीर गोमती नदी से बहते हुए विकास भवन पुल तक देखा था। आगे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


उधर कल द्यांगण क्षेत्र से मानसिक रूप से परेशान एक महिला के गायब होने की जानकारी मिल रही है। महिला के चप्पल गोमती नदी के किनारे मिली हैं। महिला को ढूढ़ने ग्रामीण सेराघाट तक पहुंच गये हैं। महिला के घर वालों ने आज सुबह कोतवाली में जाकर गुमशुदगी दर्ज करवायी है। जिसके बाद महिला की खोजबीन जारी है। वहीं फायर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में अब भी सर्च अभियान चलाय जा रहा है! परन्तु अब तक किसी भी महिला का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। आपदा अधिकारी से जानकारी के लिए फ़ोन किया गया लेकिन उनका फ़ोन नहीं उठा ।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *