हल्द्वानी… #भैया दूज : बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की

हल्द्वानी। पूरे क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाइयों के माथे पर तिलक कर बहनों ने दीर्घायु की कामनाएं की। भैया दूज पर्व को लेकर छोटे बच्चों में सबसे अधिक उत्साह रहा।भाइयों ने भी बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किए।

भैया दूज का पर्व भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक है जो इस रिश्ते के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन खुशियों से बहन-भाइयों की झोली भर जाती है। भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना होती है और सुरक्षा का संकल्प दिया जाता है।


शनिवार को भैया दूज पर्व को लेकर बहन-भाइयों में उत्साह रहा। विवाहित बहनों ने अपने मायके पहुंचकर परंपराओं निर्वहन किया। भाई भी उपहार लेकर बहन की ससुराल पहुंचकर रीति रिवाज को निभाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर कलाबा बांध दीर्घायु की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों को नारियल तथा उपहार भेंट किए। बाजारों में कपड़े खरीदने को लेकर भी उत्साह रहा। मिठाई की दुकान पर भीड़-भाड़ रही। सुबह से ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  14 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *