हल्द्वानी… भैया दूज आज, सुबह 12:30 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त

हल्द्वानी। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अक्तूबर यानी आज मनाया जाएगा। ज्योतिष नवीन चंद्र जोशी ने बताया की द्वितीया तिथि 27 अक्तूबर को सूर्योदय से दोपहर 12:50 बजे तक है। जबकि पूजा करने का शुभ मुहूर्त प्रात:काल से 12:30 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन बहन के घर का भोजन करने की परंपरा है। कहा जाता है कि भाई दूज के दिन स्वंय मृत्यु के देवता यमराज भी अपनी बहन यमुना के पास जाते हैं। इस दिन यम और यमुना का पूजन करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। और साथ ही शनि का कुप्रभाव कम होता है‌।

मान्यता है कि इस दिन चांद के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही आज भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *