उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर दाखिल किए पर्चे, स्मृति इरानी और धामी पहुंचे भाजपा और करन माहरा पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में

देहरादून। गढ़वाल व टिहरी लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने धूम धाम के साथ अपने नामांकन पत्र जमा करा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा ने नामांकन रैली का आयोजन कर अपनी दम दिखाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।


उधर टिहरी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने अपना पर्चा दाखिल कया उनके समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंचे।।


लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।


पौड़ी के रांसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया। यहां भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे।

बलूनी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई भाजपा नेता नामांकन में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुछ ही देर में पौड़ी रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *