नालागढ़ का रण: सरकारी मशीनरी का उप चुनावों में दुरुपयोग कर रही है सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

नालागढ़। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर उप चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा को तीनों सीटों पर विजय प्राप्त होगी। वे नालागढ़ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद कैबिनेट आइटम के सहारे देहरा में एस पी और लोक निर्माण विभाग का एस ई कार्यालय खोलने की कार्रवाई की। यह आदर्श आचार संहिता का सीधे सीधे उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला के रोहड़ू में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज


उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को उनके क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डलवाने का दवाब बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उनके क्षेत्र में विकास कार्य रोकने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना के बोल पार्टी के लिए बन रहे सिरदर्द, किसान आंदोलन से लेकर अब तक दिए ये विवादित बयान


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दुकानदार अपनी दुकानों पर भाजपा का झंडा लगा रहे हैं। उनकी दुकानों के चालान काटे जा रहे हैं।

उनका कहना था कि हिमाचल में यह पहले चुनाव हैं जिसमे सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को भी भारी दवाब का सामना करना पड़ रहा है।अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कांग्रेस को इस उपचुनावों में एक भी सीट नहीं मिलने वाली। उन्होंने पिछले उप चुनावों में छह में से चार सीटों पर भाजपा की हार की इस उपचुनाव के बाद समीक्षा करने की बात की।


पत्रकारवार्ता में भाजपा के प्रत्याशी के एल ठाकुर, पांवटा के विधायक चौधरी सुखराम, नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला न्यूज: नेपाली दंपति ने बहु- दादी समेत तीन लोगों को दिया नशीली पदार्थ, घर से कीमती सामान लेकर रफू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *