अल्मोड़ा—हरेला पर्व पर भाजपा नगर मंडल ने किया दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण

अल्मोड़ा – हरेला पर्व से चल रहे वृक्षारोपण के अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल द्वारा पांडेखोला स्थित दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा करने का संदेश दिया गया। भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर के समस्त 35 बूथों में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है

इसी क्रम में आज दीनदयाल स्थित पार्क में वृक्षारोपण का एक वृहद कार्यक्रम नगर मंडल द्वारा किया भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संचय के लिए पेड़ों का होना बहुत ही आवश्यक है इसलिए हर कार्य से पहले वृक्षारोपण हर किसी को अनिवार्य रूप से करना चाहिए,वृक्षारोपण के माध्यम से हम जल जंगल जमीन को सुरक्षित करने के साथ-साथ अच्छे वातावरण शुद्ध हवा पानी को भविष्य के लिए संचित करके रख सकते हैं।

आज के कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल,पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ललित लटवाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,आईटी के जिला संयोजक गोविंद मटेला,सागर गंगोला,जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट,जगत तिवारी,विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान,नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट,जगत भट्ट,आशीष गुरुरानी ,जगदीश नगरकोटी, दीप्ति बोहरा पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *