हल्द्वानी ब्रेकिंग: किराये के कमरे से महिला का रक्तरंजित शव बरामद

हल्द्वानी। यहां के रामपुर रोड स्थित शिवा कालोनी से महिला के मर्डर की सनसनीखेज खबर आ रही है। महिला का शव कम से म दो दिन पुराना माना जा रहा है। उसे लथपथ हालत में खून से लथपथ पाया गया। दो दिनों से महिला किराये के कमरे से बाहर नहीं निकली, आज मकान मालिक ने महिला के कमरे से दुर्गंध आाने पर कमरे में झांक कर देखा तो महिला का शव दिखाई पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। अब तक की जांच में महिला की हत्या का शव उसके कथित पति पर ही जा रहा है। जो दो दिन पहले यहां देखा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के रामपुर रोड पर नीलांचल फेस 5 स्थित शिवा कालोनी में गंगा राम मौर्य का मकान है। यहां तीन चार महीने पहले रुद्रपुर की रहने वाली आस्था ऊर्फ अफसाना किराय पर रहने आई थी। उसके साथ उसकी दो बेटियां भी थीं। महिला का पति महीे में एक आध बार ही कमरे पर आता था।

आठ अप्रैल को भी उसके कथित पति गौरव को आस्था के कमरे में देखा गया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों बेटियों को लेकर कहीं चला गया था। तब से ही आस्था कमरे से बाहर नहीं निकली थी। आज मकान मलिक मौर्या ने आस्था के कमरे से दुर्गंध आने पर कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए।


कमरे के भीतर आस्था का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। इसके बाद मकान मालिक ने टीपी नगर पुलिस के घटना की जानकारी दी। पुलिस बल मर्डर की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा। दरवाजा तुड़वा कर पुलिस टीम अंदर गई।

यहां आस्था का रक्त रंजित शव पड़ा था। उसके शव से बुरी दुर्गंध आ रही थी। कोतवाल उमेश मलिक ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए र्मोरी भिजवाया

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पहुंचे उत्तराखंड के महासू धाम

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *