देहरादून… #ब्रेकिंग: अपणी सरकार के तहत 72 सेवाएं आनलाइन, सीएम धामी ने किया उन्नति पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड में उन्नति पोर्टल और अपणी सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया। अपणी सरकार कार्यक्रम के तहत अब 72 सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को समर्पित यह पोर्टल सभी के लिए लाभकारी होंगा। इसमें नौ विभागों की 75 सेवाएं जैसे चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी प्रमाणपत्र डीजी लॉकर में रहेंगे। 


कहा कि अभी भी कई दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। जौलजीबी और डीडीहाट जैसी जगहों पर इन समस्याओं को दूर करना है। केंद्र सरकार से भी इस बारे में बात की गई है। देश की आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें जितनी भी योजनाएं हैं। देश के कोने-कोने तक पहुंचने वाली हैं।


आयुष्मान भारत योजना से आज उत्तराखंड में 3.50 लाख लोग लाभ ले चुके हैं। आजादी के 70 साल बाद बीमारी का सुरक्षा कवच मिला है। कहा कि पहले गरीब परिवार में कोई बुजुर्ग व्यक्ति बीमार हो जाता था तो 50 हजार बिल बनने के बाद वो बेटे को घर जाने के लिए बोलने लगता था। ऐसे लोगों के लिए ही आयुष्मान योजना आई।

हम इंसुलीन से लेकर तमाम दवाइयों को फ्री करने जा रहे हैं। आज देश में वर्क कल्चर बदल गया है। पीएम मोदी 20 घंटे काम करते हैं। जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी पहुंचकर उत्तरा हाट ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत, ग्रामीण विकास मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, सीडीओ अंकिता खंडेलवाल और प्रधान सुधीर रतूड़ी सहित आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *