उत्तरकाशी… #ब्रेकिंग : आप नेता कर्नल कोठियाल गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव, सिसोदिया ने की घोषणा

उत्तरकाशी। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री सीट का इतिहास है, जो विधायक यहां से जीतता है उसकी ही सरकार बनती है।

उत्तराखंड 2022 का विधानसभा चुनाव कर्नल यही लड़ेंगे। सिसोदिया इन दिनों उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी में वे रैली के साथ रामलीला मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा-कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सिसोदिया दौरे के पहले दिन जहां उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से संवाद कर उन्हें साधने का काम किया तो वहीं दूसरे दिन वे उत्तरकाशी में हैं।

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया ने यहां सबसे पहले पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंगोत्री सीट से आप पार्टी के सीएम दावेदार कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है। कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आप ने उत्तरकाशी के जनता को दिया है। ये गंगोत्री के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबर है।


सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता खुद को 20 सालों से ठगा महसूस कर रही है। यहां के लोगों के बारे में किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक नहीं सोचा है। पहाड़ों में स्थिति बहुत खराब है। प्रसूता को एंबुलेंस और अस्पताल न मिलने से परेशानी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में कई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किया गुरुदेव का स्मरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *