ब्रेकिंग उत्तराखंड : बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा अब चलेंगे 100 प्रतिशत सवारियों के साथ, लेकिन पूरी करनी होंगी ये शर्तें

देहरादून। आज राज्य परिवहन विभाग के बाकायदा एसओपी जारी करके घोषित कर दिया कि प्रदेश के भीतर व बाहर सार्वजनिक वाहनों का संचालन किसय तरह होगा। यहां पहली बात तो यह कि अब सार्वजनिक वाहन जैसे बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा आदि शत प्रतिशत क्षमता के अनुसार सवारियां बिठा सकेंगे। परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बुधवार को संशोधित एसओपी जारी कर दी।
एसओपी के अनुसार प्रदेश में सभी सार्वजनिक वाहनों का संचालन अब 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ किया जाएगा। अंतरराज्यीय और अंतर जनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा का संचालन सीट क्षमता के हिसाब से होगा। सवारियों को खड़ा करके नहीं ले जाया सकता है। सभी वाहन स्वामियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह केवल राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से निर्धारित दर पर ही किराया वसूल सकते हैं। हर यात्रा के पहले और बाद में वाहन का सैनिटाइजेशन करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग, मास्क आदि के नियम पूर्व की एसओपी की भांति ही रहेंगे। बाहरी राज्यों से आने वालों और मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों में जाने वालों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट और स्मार्ट सिटी पोर्टल पंजीकरण के नियम पूर्व की भांति ही हैं। बस संचालन करने वालों और यात्रियों को अंतरराज्यीय व अंतर जनपदीय मार्गों पर यात्रा के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *