लाल सेब देखकर समझते हैं उसे एकदम फ्रेश? यह वीडियो देखने के बाद हमेशा धोकर ही खाएंगे

इस वीडियो में एक दुकानदार हाथ में ब्रश लेकर सेब को कलर करता नजर आ रहा है। दरअसल, वो सेब को अधिक लाल बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि इसकी बिक्री बढ़ सके। वहीं बगल में सफेद रंग के सेब पड़े हैं जो देखने में बिल्कुल भी मीठे और फ्रेश नहीं लग रहे हैं।

अमेज़न वार्डरोब रिफ्रेश सेल- फैशन और सौंदर्य उत्पादों पर 50-70% की छूट
अक्सर कहा जाता है ‘एक सेब रोज खाओ, डॉक्टर को दूर भगाओ’। लेकिन खाने-पीने की चीजें आजकल शुद्ध नहीं मिलती हैं। कहा जाता है कि कई चीजों में मिलावट कर उसकी शुद्धता को खत्म कर दिया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि असल में स्थिति इससे भी कहीं अधिक भयावह है। सोशल मीडिया पर दरअसल एक फल विक्रेता का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्रेकिंग: अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए दो हमलावर; CCTV खंगाल रही पुलिस

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बर्तन में लाल रंग रखा हुआ है। एक शख्स हाथों में ब्रश लेकर फीके सेब को रंग रहा है। सेब को रंगते ही यह बिल्कुल फ्रेश और हेल्दी नजर आने लगता है। मार्केट में इसे देखकर कोई भी यही सोचेगा कि यह अच्छी क्वालिटी का एप्पल है जो स्वास्थ्य के लिए भी अधिक फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में खड़गे से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

रंग कर बना डाला फ्रेश सेब

लेकिन ये सेब खाने बाद किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। यह स्वीट प्वॉइजन से कम नहीं है। इसे देखकर खाने की चीजें खरीदने से पहले कोई भी शख्स सोच में पड़ जाएगा कि यह असली है या नहीं। इसे X के हैंडल @arvindchotia पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘तैयार हो रहे हैं एकदम लाल-लाल एप्पल..रोज एक एप्पल खाओ, डॉक्टर के पास जाओ।’

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय विश्वविद्यालय 30 विषयों के लिए करवाएगा शोध पात्रता परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *