कालाढूंगी न्यूज : कैबिनेट मिनिस्टर भगत ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

कालाढूंगी। शहरी विकास मंत्री व कालाढूंगी विधायक ने बंशीधर भगत ने कालाढूंगी मण्डल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनीं व कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। गुरुवार को भाजपा सरकार में शहरी विकास मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने मण्डल कार्यकताओं के साथ नगर पंचायत अध्य्क्ष पुष्कर कत्यूरा के निवास पर मंथन बैठक कर उनकी समस्या सुनीं। वही अनेक समस्याओं का मौके पर ही सम्बंधित विभाग से वार्ता कर समाधान भी किया।व इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का काम है टांग खिंचाई करना। उन्होंने कहा मात्र भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास की बात भी करती है और विकास भी करती है।
कालाढूंगी न्यूज : मेथिशाह नाले के पुल के नीचे दब गई पेयजल लाइन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पूरे राज्य में चहुंमुखी विकास हो रहा है। आने वाले समय मे भी जो विकास कार्य रुके है शीघ्र ही उनको भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कालाढूंगी विधानसभा की हर छोटी बड़ी समस्या को दूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा व सरकार की जननीतियों को जन जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर से राज्य में 60 सीटों से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाए जाने की बात कही। इस दौरान चेयरमेन पुष्कर कत्यूरा, गोपाल बुधलाकोटी, महेन्द्र दिगारी, भगवान कूमटिया, अखिलेश वर्मा,महमूद हसन बंजारा,लक्ष्मण सिंह देऊपा, कैलाश बुधलाकोटी,विनोद बुधलाकोटी,जसविंदर सिंह,पूरन जोशी,कविता बलिया,रेखा गुप्ता,शाकिर हुसैन, ललित मोहन सती व वीरेंद्र बिष्ट आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा सवाल…क्यों कटा वरुण गांधी का टिकट? मेनका गांधी ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *