मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को हुए चैक वितरित

अल्मोड़ा-आज मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023 के अंतर्गत महान हॉकी के जादूगर सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी अद्भुत प्रतिभा एवं अभूतपूर्व प्रदर्शन से देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर अमित पहचान दिलाने वाले देशभक्ति,पद्म भूषण,मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023 के अंतर्गत जनपद स्तर पर चयनित छात्रवृत्ति योजना 2023 में आयु वर्ग,वर्ष 8 से 14 वर्ष तक के पात्रता प्राप्त चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को जिला कीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया।

।मानस पब्लिक स्कूल दूंगा धारा अल्मोड़ा के पात्रता प्राप्त चयनित छात्र खिलाड़ी आयु वर्ग वर्ष 8 से 9 वर्ष में प्रतीक बिष्ट एवं आयु वर्ग वर्ष 11 से 12 वर्ष में छात्रा खिलाड़ी वर्षा मेहता चयनितछात्र/ छात्राओं प्रतिभागियों खिलाड़ी रहे‌ है।अन्य चयनित विभिन्न विद्यालयों से सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चैक वितरित किए गए।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्त कर्ता चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ,प्रतीक बिष्ट एवं वर्षा मेहता को भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जोकि चयन प्रतिस्पर्धा में छात्रवृत्ति योजना 2023 की चयनित सूची में सर्वश्रेष्ठतम खिलाड़ियों में शामिल रहे और छात्रवृत्ति 2023 के लिए साथ ही मयंक पिलख्वाल,छात्र (खिलाड़ी)मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से वर्ष वर्ष 11 से 12 आयु वर्ग में चयनित रहे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बंग्याल, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट, प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट,योग प्रशिक्षक अनंत बिष्ट,हेमंती बोरा,सी.आर.सी दीपक वर्मा,पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश शर्मा गिरीश मल्होत्रा,कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे प्रकाश चंद जोशी अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा मुख्य अतिथ बी एस मनकोटी विशिस्ट अतिथि,प्रशांत जोशी बैडमिंटन कोच, हरीश कनवाल,डॉक्टर दुर्गापाल,रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा जसोद सिंह बिष्ट, राज्य प्रभारी किसान सेवा समिति उत्तराखंड,पंकज मेर अध्यापक श्रीमती नीरू पांडे अध्यापक,पंकज टम्टा, अध्यापक,संजय वर्मा अध्यापक भूपेंद्र भंडारी बॉक्सिंग कोच, कमल जोशी ताइक्वांडो कोच, कुमारी कनिष्का भंडारी तिल्लू रौतेली पुरस्कार विजेता,प्रदीप गुरूरानी, दीपक चंद्र बिष्ट श्रीमती मंजू जोशी,श्रीमती माया भोज, श्रीमती तुलसी सिराड़ी,श्रीमती भावना मल्होत्रा,कुंदन कुमार बिष्ट,दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता,ललित लटवाल,मनोज सनवाल ,श्रीमती गीता मेहरा,पीतांबर पांडे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,महेश भंडारी अध्यापक, मानस स्टाफ एवं अभिभावक गण,सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों, संगठनों खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का बड़ा सवाल…तो क्या इस बार भी मानसून में गौला पुल से खतरे से खाली नहीं होगा सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *