जनता दर्शन के दौरान सीएम धामी बोले— रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर सरकार का विशेष फोकस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : काली नदी की बाढ़ में बह गया 1999 में बना 157 फीट लंबा पुल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : कार पेड़ से टकराई, किन्नर सहित दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *