शिमला न्यूज: राहुल गांधी को आतंकवादी बताने पर भड़के सीएम सुक्खू, कहा- भाजपा अपने छुटभैया नेताओं से करवा रही टिप्पणी

शिमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को आतंकवादी कहने के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस इस बयान के बाद गुस्से में है। ऐसे में भाजपा नेता की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ की गई इस टिप्पणी से हिमाचल में सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा, “सुर्खियों में बने रहने के लिए भाजपा नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पिछले दिनों कुर्सी को बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो सिद्धांतों का बलिदान है”।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा का सहारा लेकर कुर्सी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी पर टिप्पणी की गई है। भाजपा भी कुछ छुटभैया नेताओं के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करवा रहे हैं। राहुल गांधी के दादी और पिता ने देश के लिए बलिदान दिया हैं। राहुल गांधी ने लोकतंत्र को मजबूत करने और दलित लोगों की आवाज उठाने के लिए पदयात्रा की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राहुल गांधी की सोच के कारण कांग्रेस आज अपने पांव में खड़ी हुई है. जो भाजपा को पसंद नहीं आ रहा है। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष में विरोध होता है, लेकिन इसकी भी कुछ गरिमा होती है। उत्तर भारत में चुनाव को देखते हुए इस तरह की टिप्पणी कर भाजपा लोगों के ध्यान को भटकाना चाहती है. व्यक्तिगत टिप्पणी से राजनीतिक रोटियां नहीं सेकी जाती है। ये केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाती है”।

यह भी पढ़ें 👉  CM सुक्खू की अध्यक्षता में 20 सिंतबर को कैबिनेट मीटिंग, रिक्त पदों को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *