अल्मोड़ा ……..पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका में की गई शोक सभा

अल्मोड़ा …. 11 जुलाई 2023 को सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद एवं शिक्षक सचिन टम्टा की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर पालिका अध्यक्ष प्रकाशन जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका में शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि स्वर्गीय सचिन टम्टा मुरली मनोहर वार्ड से 5 मई 2008 से 4 मई 2013 तक निर्वाचित सभासद रहे उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास हेतु अनेक कार्य किए उसके बाद सचिन टम्टा शिक्षक के पद पर कार्य कार्यरत होने के बाद भी समाज सेवा के कार्यों में लगातार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे, स्वर्गीय टम्टा बेहद मेहनती कर्मठ और मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

शोक सभा में विधायक मनोज तिवारी, डॉक्टर जेसी दुर्गापाल, सभासद हेमचंद तिवारी, राजेंद्र तिवारी, पूर्व सभासद अजय वर्मा, रजनी टम्टा , त्रिलोचन जोशी, युसुफ तिवारी, मनीष जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, पीतांबर पांडे, आनंदी वर्मा, केवल सती, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह ,सुनैना मेहरा, चंद्रमणि भट्ट ,लक्ष्मण सिंह ऐठानी ,आनंद सिंह बगड़वाल, हेमचंद जोशी, सुरेंद्र लाल टम्टा,चंद्रशेखर बनकोटी, चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी ,लल्लू लाल, महेश आर्या,केवी पांडे, चंदन सिंह मेर, हरीश चन्द्र आर्य, रूप सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजपाल पवार, दीपचंद जोशी, पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, बसंत बल्लभ पांडे, कमल कुमार पाठक, गिरीश धवन, रमेश चंद्र तिवारी, अखिलेश टम्टा ,विमल टम्टा, ध्रुव कुमार टम्टा, सतीश कुमार, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  7 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *