हल्द्वानी ब्रेकिंग: पढिए, कांग्रेसियों ने क्यों निकाली घोडा बुग्गी यात्रा

हल्द्वानी। देश में डीजल पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों व नेताओं – पत्रकारों की जासूसी के विरोध में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश महामंत्री ह्रदेश कुमार आर्या के नेतृव में बुधपार्क से एसडीएम कोर्ट तक घोड़ा बुग्गी यात्रा निकाल कर जोरदार प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल।


यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश महामंत्री ह्रदेश कुमार आर्या ने कहा कि बेलगाम महंगाई अहंकारी व जासूसी कराने वाली सरकार के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। मोदी सरकार का युवाओं को 2 करोड़ प्रतिवर्ष नोकरी देने का वादा झूठा निकाला। मोदी सरकार जासूसी करवा कर लोकतंत्र का हनन कर रही है।


कांग्रेस पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित ह्रदेश व काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने दिनों दिन बढ़ती महंगाई से आमजन के जीना मुश्किल हो गया देश की जनता बुरे दिनों से जूझ रही है 2022 में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है।


घोड़ा बुग्गी यात्रा में प्रमुख रूप से काग्रेस प्रदेश महामंत्री गोविन्द बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, कांग्रेसी नेता ललित जोशी, खजान पांडे महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, गजेंद्र गोनिया, गुरप्रीत सिंह, पंकज कश्यप, अमर पाल, त्रिलोक सिंह, राजू रावत , राजू आर्या, विनोद कुमार आर्या, पार्षद विद्या देवी, अलका आर्या, सीमा भटनागर, सरस्वती देवी, प्रदीप नेगी, रवि बिष्ट, विशाल भारती, बबिता बिष्ट , कमला देवी, किरन बिष्ट, हरीश आर्या, गोपाल धनिक, पंकज अधिकारी, पंकज आर्या, रोहित मौर्या, कृति तिवारी, पंकज कश्यप, कैलाश कोहली, आशीष पाल शेट्टी , सौरभ कुमार आर्या, नाजिम अंसारी, जगमोहन बगडवाल, कैलाश तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी, राजेन्द्र सुयाल, दीप गुणवन्त, विशाल भोजक व तनुज दुर्गपाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *