लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और आनंद शर्मा ने भरा नामांकन पत्र

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह व कांगड़ा से आनंद शर्मा ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दाैरान विक्रमादित्य ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे।

जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी: सुक्खू
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। सरकार गिराने का प्रयास किया था, अब उसका जबाव मिलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जिस प्रकार से आपदा प्रभावित स्थिति में रोल रहा है। 15 महीने का कार्यकाल, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे पर काम किया गया। इन तमाम मुद्दों को हम जनता की अदालत में रखेंगे। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने धर्मशाला में के नामांकन भरा। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेता माैजूद रहे।

4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिटेगी जयराम स्क्रिप्टेड फिल्म
वहीं नामांकन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोहतरमा(कंगना) ने आज तक एक शब्द मंडी के लिए अपने विजन को लेकर नहीं कहा। हम विकास के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे। हम विकास की राजनीति करते हैं, वे मनोरंजन की राजनीति करते है। इसके निर्देशक जयराम ठाकुर हैं। जयराम स्क्रिप्टेड भाजपा की इस फिल्म का 4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिट जाना तय है। कहा कि हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। संसदीय क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन, डिपो, सेना अकादमी, भृगु जोत टनल, जलोड़ी जोत टनल बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

राजीव भारद्वाज व रायजादा 10, सुल्तानपुरी 13 को भरेंगे पर्चा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा दस और शिमला सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भी हमीरपुर और शिमला में कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाएं करेंगी। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 10 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज के नामांकन पत्र दाखिल करने के समारोह में नूरपुर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर के सचिन भारद्वाज ने लिया 11वीं फायर फॉक्स ईटीवी शिमला रेस में भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *