अल्मोड़ा ……….दन्या पुलिस छात्र- छात्राओं को ड्रग्स,ट्रैफिक, साईबर, महिला सुरक्षा व गौरा शक्ति के सम्बंध दी जानकारी

अल्मोड़ा –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूलों/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने  के निर्देश दिए गए है।

  इसी क्रम में  दिनांक- 05.08.2023 को दन्या पुलिस द्वारा  जीजीआईसी दन्या में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ड्रग्स के प्रति जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

  यातायात नियमों की जानकारी दी गई व साईबर अपराध के सम्बन्ध जागरुक करते हुए बचाव के उपाय बताये गये। छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, गौरा शक्ति की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को समझाकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया तथा हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *