दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

एस एस कपकोटी 

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी देवा भाई प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। 

बता दें कि 28 अप्रैल रविवार को दीप चंद्र पांडे व्यापार भवन मै आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त नगर कार्यकारणी  का शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। 

Oplus_131072

इस शपथ ग्रहण समारोह में संजय अग्रवाल  को कार्यकारी अध्यक्ष पवन शाह काकू को जिला उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल को संयुक्त महामंत्री अमित शाह सोनू को जिला मंत्री और राहुल बिष्ट को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई। साथ ही पूर्व नगर उपाध्यक्ष दीपेश जोशी देवा भाई को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया 

इस अवसर पर दीपेश जोशी देवा भाई ने कहा कि वह व्यापारी हितों के लिए सदैव कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे और व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, व्यापारी हित के लिए वह सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रांतिय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : कार पेड़ से टकराई, किन्नर सहित दो की मौत

इस अवसर पर जिला प्रभारी हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा महिला उपाध्यक्ष जया साह नगर उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, सचिव वकुल साह उपसचिव अश्वनी नेगी आशीष कुमार,  कुनाल नयाल वरिष्ट व्यापारी दीप लाल साह, दीपक साह,कमल गुप्ता, संजीव गुप्ता, राम अवतार, कैलाश वर्मा, कार्तिक साह मंगल सिंह, प्रतेश पांडे, अमन नज्जोन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू नगर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, निर्वतमान सभासद मनोज जोशी, परितोष जोशी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दो बेटियों ने बुजुर्ग मां से की धोखाधड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *