सतर्क…#देहरादून : मौसम का बदला मिजाज, चार धाम यात्रा पर अस्थायी रोक

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज को देखते हुए सरकार ने चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्‍य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।


गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्‍हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बड़कोट में रोका गया है। गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा करने वाले सभी लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना न बनाएं। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *