राहत…#देहरादून : जल्द उत्तराखंड से मानसून होगा विदा, बारिश से मिलेगी निजात

देहरादून। जल्द ही उत्तराखंड में आफत की बारिश से निजात मिलने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में शाम के समय बादल छाने से ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चौबीस घंटे में राज्यभर में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुमाऊं में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है।

करीब चार दिन बाद उत्तराखंड से मानसून ​विदा हो जाएगा।

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : ढाई वर्ष में सूबे से 893 महिलायें, और 82 बालिकायें गायब

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *