सोलन न्यूज : शूलिनी मेले से पहले आज होगा जागरण, मां शूलिनी देवी सेवा मंडल ने किया भजन कीर्तन

सोलन। मां शूलिनी मेले के शुभारंभ से ठीक पहले मां शूलिनी देवी सेवा मंडल द्वारा 18 जून को होने वाले जागरण से पहले भजन कीर्तन के साथ गाजे बाजे के साथ भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरण शूलिनी माता गेट के साथ गैस ग्राउंड मे आयोजित होगा। मंडल के सदस्यों ने शूलिनी माता मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए माता से प्रार्थना की के होने वाला मेला सुख शांति के साथ संपूर्ण हो।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में भारतीय रेलवे बोर्ड के CEO से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

मंडल के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ भोग प्रसाद वितरण करते हुए व्यापार मंडल सोलन के निवर्तमान प्रधान मुकेश गुप्ता, श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश गुप्ता, सदस्य हेमराज शर्मा, अमित बंसल को पंडित पूर्णानंद के साथ ज्वालाजी के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने पहली बार की आरोपियों की संपत्ति जब्त, 5 तस्करों की सवा करोड़ की संपति जब्त

कल सायं 6 बजे ज्वालाजी से माता रूप मे जोत सोलन लाई जाऐगी। मंडल के पदाधिकारियों ने समस्त जनता से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस जागरण मे शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करे।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला ब्रेकिंग: कांस्टेबल को नौकरी से निकालने पर हिमाचल के पूर्व DGP संजय कुंडू और 3 एसपी समेत 10 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

जागरण सायं 7 बजे से आरंभ होगा। 19 जून को दोपहर 12 बजे से भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *