हल्द्वानी… #दहेज प्रताड़ना : 50 लाख दहेज में न देने पर महिला को घर से निकाला, मारपीट का आरोप

हल्द्वानी। दहेज लोभियों ने मुंह मांगा दहेज न देने पर एक वेल एजुकेडेट बेटी का सकून छीन दिया है। शादी के छह साल बाद ससुरालियों से आजिज होकर महिला ने मुखानी पुलिस थाने में तहरीर दी है। रितिका काण्डपाल पुत्री देवेन्द्र काण्डपाल निवासी नरोत्तम गंगा विहार, फेज-3, कमलुआगांजा रोड़, कुसुमखेड़ा ने अपनी सास नैना नलवडे ससुर हेमंत नलवडे और पति मोहित नलवडे पर 50 लाख रुपये दहेज में मांगने का आरोप लगाया।

रितिका ने तहरीर में बताया कि वह उसके शक्ल-सूरत को लेकर भी बेइजती करते हैं। 2015 में क्षमता के अनुसार दहेज देकर उसके ​पिता ने इंदौर के मोहित नलवडे के शादी करवाई थी। विवाह से पूर्व उसका पति कोलम्बस, ओहियो में नौकरी करता था और रितिका बैंगलौर के विप्रो कम्पनी में कार्यरत थी। विवाह से पूर्व मोहित ने भारत वापस आने का वादा किया था। विवाह के बाद 1 सप्ताह तक रितिका अपने ससुराल रही। उसके बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया गया।

दिसम्बर 2015 में उसका पति बैंगलोर स्थित आवास पर आया। लेकिन युवक के माता—पिता ने फोन पर उसके साथ रहने के लिए कहा। एक सप्ताह बाद दोनों इन्दौर अपने घर गए। जनवरी 2016 में रितिका की नियुक्ति 10 माह के लिए डबलिन,आयरलैण्ड में हो गई। अप्रैल 2016 में शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए पति के साथ अमेरिका चले गई। इसके बाद नवम्बर 2016 में तीन महीने का अवकाश लेकर अपने पति के पास अमेरिका रहने लगी।

इस दौरान उसके पति ने उसके सा​थ मारपीट की। तीन माह बाद रितिका भारत वापस आ गई और बैंगलोर रहने लगी। जून 2017 में उसका पति बैंगलोर आया और रितिका के साथ मारपीट की। उसके बाद वह अपने भाई के पूने स्थित आवास पर गई। वहां भी उसका पति आ धमका और रितिका से मारपीट की। फिर सितम्बर 2017 में मोहित रितिका को आने घर ल इंदौर ले गया। उसके सास—ससूर ने परेशान करना शुरू कर दिया और पति भी मारपीट करने लगा।

दिसम्बर 2017 में फिर दंपति अमेरिका चले गए। दिसम्बर 2018 में मोहित वापस भारत आया दोनों बैंगलोर रहने लगे। जनवरी 2019 में रितिका फिर अपने ससुराल गई। लेकिन मारपीट का सिलसिला नहीं थमा।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल


कुछ दिन बाद वह बैंगलूर रहने लगे। अगस्त 2020 से वह रितिका अपने मायके में रह रही है। महिला की तहरीर पर पर पुलिस महिला समाधान केन्द्र, हल्द्वानी में इसी साल 30 अक्टूबर को काउंसलिंग के लिए ससुराल पक्षा को बुलाया था। लेकिन वह नहीं आए। रितिका का पति विदेश में रह रहा है और उसने पत्नी से संपर्क छोड़ दिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *