डॉ० प्रभाकर जोशी को मिलेगा “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023” 

अल्मोड़ा।   राoइoकाo स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉo प्रभाकर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यों हेतु “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023”  मटियानी से सम्मानित किया जाएगा। 27 नवंबर को एम०आई०टी० हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी डॉ० जोशी को सम्मानित करेंगे।

डॉ० प्रभाकर जोशी को इस वर्ष शिक्षक दिवस पर प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार तथा विगत वर्ष राज्य में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ० प्रभाकर जोशी की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अम्बादत्त बलौदी, खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी०एस० जंगपांगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के अतिरिक्त नगर के शिक्षाविदों, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डायट प्रवक्ता डॉ० बी०सी० पांडे, डॉ० गोपाल सिंह गैड़ा, जे०पी० तिवारी, विनोद कुमार राठौर, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व जिले के विभिन्न शिक्षकों ने प्रसन्नता व हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : बाबा केदार की डोली केदारनाथ पहुंची, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, कल खुलेंगे कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *