दुर्गा महोत्सव में मां देवी के आठवें  रूप मां महागौरी  की  स्तुति के साथ भजन संध्या में मग्न हुवे लोग

अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव के शुभ अवसर पर मां देवी की की  आराधना वंदना करते हुए मां देवी के आठवें  रूप मां महागौरी माता की स्तुति की गई। 

सांय काल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन कीर्तन पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और समिति के दलों और  स्थानीय माता बहनों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों की खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जी .आई .सी. अल्मोड़ा  नन्दन सिंह बिष्ट और अतिथि के रुप में   शिव सिंह कपकोटी   (पत्रकार ) व (अध्यक्ष अभिभावक संघ  जी. आई .सी. अल्मोड़ा) साथ ही हेमंत सिंह रावत  शामिल रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए  आयोजनों के लिए कार्यक्रम के आयोजक मंडल को  बधाई दी।

 ‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने पहाड़ी गाने, नृत्य और संगीत के साथ साथ अपने रिवाज ,परंपरा सभ्यता, संस्कृति ,संस्कार आपसी प्रेम स्नेह और भावनाओं का मिला-जुला संगम देखने को मिला।

जिसमें मानस पब्लिक स्कूल,   शिशु मंदिर,कूरमांचल अकादमी सहित कई नामचीन हस्तियों प्रतिभागी समितियों के दल सरसों गांव के महिला झोड़ा नृत्य दल आदि द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी। खत्यारी गांव की प्रस्तुतियों महीला दल समितियों, सरसो गांव, की  महिला जागृति समिति दल आदि द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी रिलीज, 'पारवती को मेतूड़ा' देसा गीत को शुरूआती एक घंटे में मिले दो हजार व्यूज, लोग दे रहे मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजली

सांस्कृतिक कार्यक्रम  भजन संध्या मे मुख्य आकर्षण हमारे अपने लोक नृत्य पहाड़ी झोड़ा नृत्य आदि  संस्कृतिक प्रस्तुति रही।नृत्य एवं झोड़ा नृत्य संस्कृतिक कार्यक्रम आदि बहुत सारे अलग-अलग भक्ति आधारित देवी स्तुति,माता बहनों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंड साहिब यात्रा: सेना के जवानों ने 4 किमी बर्फ हटाकर आवाजाही की सुचारु

आयोजक मंडल के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट( कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा) के मुख्य संरक्षक और दीवान सिंह बिष्ट एवं आयोजन समिति के (अध्यक्ष) के रूप में दोनों संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि श्री नंदन सिंह बिष्ट जी को बैज लगाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से कमल कुमार बिष्ट, ,श्री अनंत बिष्ट, श्री भुवन चंद त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दीवान सिंह बिष्ट ने की और सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। बच्चों महिलाओं माताओं बहनों बेटियों द्वारा सुंदर कार्यक्रम महिला बहनों की शानदार प्रस्तुति के लिए बतौर मुख्य अतिथि नंदन सिंह बिष्ट  ने अपने संबोधन में  कार्यक्रम की प्रशंसा करते   कहा कि कार्यक्रम  शानदार और सरहनीय  हैं। 

साथ ही आयोजन मंडल के द्वारा समाज में अच्छे कार्य और जागृति फैलाने के  प्रयास की भी सराहा करते हुए प्रस्तुति करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर पुरस्कार वितरण किया । साथ ही  आयोजक मंडल के मुख्य संरक्षक  कमल कुमार बिष्ट और उनकी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *