रामपुर बुशहर न्यूज : नाथपा झाकड़ी परियोजना में कर्मचारियों ने लिया सद्भावना का संकल्प

रामपुर बुशहर (शिमला)। देश की सबसे बड़ी भूमिगत नाथपा झाखड़ी परियोजना में सद्भावना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी कर्मचारियों ने देश में सद्भावना बढ़ाने का संकल्प लिया। इस समारोह का शुभारम्भ निगम गीत से किया गया। परियोजना के बांध स्थल नाथपा में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसके बाद परियोजना प्रमुख आर सी नेगी ने भारत के सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को लोगों में बढ़ावा देने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के साथ उनकी जाति धर्म सम्प्रदाय आदि के अनुसार न देखकर समान भाव से एक भारतीय समझा जाना चाहिए, उन्होंने जोर दिया कि भारत देश आत्मनिर्भर बने, उसे किसी पर निर्भर न होना पड़े और वह एक शक्तिशाली देश बनकर सामने आये तथा मानवता में भारत देश सबसे आगे रहे। परियोजना प्रमुख ने इस दिवस पर सभी को मुख्य प्रशाशनिक बिल्डिंग में सद्भावना बढ़ने उसका पालन करने की शपथ दिलाई।

सद्भावना का संकल्प लेते कर्मचारी


इस अवसर पर महा-प्रबंधक ( मानव-संसाधन) प्रवीण सिंह नेगी, महा-प्रबंधक ( वित्त एवं लेखा) जे. देवनाथ, अपर महाप्रबंधक (एमआईएस) संदीप कुमार, उप महाप्रबंधक ( पीएंडसी) राजीव कपूर ,
उप महाप्रबंधक (विजिलेंस) सुरेखा राव, उप महाप्रबंधक (पीएचईएम) अजय कुमार, (पीएचएमएम) ज्ञान चंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
परियोजना बांध स्थल – नाथपा में उप महाप्रबंधक ( बांध प्रभारी) शिव प्रसाद की अगुवाई में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस पर शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मात्र पुलिस विभाग ही खनन माफिया पर कर रहा कार्रवाई, अन्य विभाग गहरी नींद में : हंडूर पर्यावरण संस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *