हल्द्वानी…#इंदिरा संकल्प यात्रा : आज भी दमुवाढूंगा में ही घूमी यात्रा, सुमित बोले— मां की तरह ताउम्र आपकी सेवा करना चाहता हूं

हल्द्वानी। इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज भी वार्ड 37 दमुवाढूंगा में ही रही। आज की यात्रा वार्ड 37 से पार्षद प्रतिनिधि और युंका प्रदेश सचिव हृदयेश कुमार के मार्गदर्शन में शर्मा आटा चक्की (मित्रपुरम चौराहा) के पास से शुरू हुयी। इस दौरान सुमित हृदयेश ने वार्ड 37 की पार्षद विद्या देवी के साथ संयुक्त रूप से मल्ला मित्रपुरम में 12.50 लाख लागत की सी. सी. रोड का शिलान्यास किया।


शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत यात्रा मल्ला चौफला पहुँची। जहां नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया। आज की यात्रा व्यापक जनसंपर्क से शुरू होकर डोर 2 डोर जनसंपर्क करते हुए कालिका मंदिर के समीप चौफला चौराहे पर समाप्त हुयी। कांग्रेस वार्ड 37 की अध्यक्षा सरस्वती देवी ने बताया कि यात्रा कल भी वार्ड 37 में ही जनसंपर्क करेगी।


सुमित हृदयेश ने कालिका माता के दर्शन कर माता के जयकारे के साथ सभी स्थानीय लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भरोसा दिया कि जिस प्रकार स्व. इंदिरा हृदयेश ने हमेशा दमुवाढूंगा को अपना घर मान कर विकास कार्य किये। इसे सजाने संवारने के कार्य किया मैं भी उसी प्रकार ताउम्र वही कार्य करूंगा।


आज की यात्रा में सरस्वती देवी, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, विजय चंद्रा, सीमा भटनागर, भावना रावत, हेमा देवी, कमला देवी, गीता मौर्या, किरण बिष्ट, हरीश आर्य, पंकज अधिकारी, अभिषेक आर्य, रोहित मौर्या, पनी राम, अंकुर बिष्ट, चंदन बिष्ट, पप्पू ठेकेदार, रवि आर्य, राजू आर्य, सौरव कुमार, विकास कुमार, वीरेंद्र टम्टा, बबलू बिष्ट, जीवन बिष्ट, हर्षित जोशी आदि जनों का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा : रणधीर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *