… ये क्या : सड़क किनारे मिला भ्रूण, शरीर पर थे चबाने के निशान

पानीपत। हरियाणा के इस जनपद के सिवाह गांव में पसीना रोड पर सड़क के किनारे कपड़े में लिपटा भ्रूण मिला है हरियाणा के पानीपत जिले में भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी।

रुड़की… हदसा: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत

सूचना मिलते ही सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचित किया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर भ्रूण हत्या की धारा 318 के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली… सफ़लता: बुल्ली डील ऐप बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 25 साल है आरोपी की उम्र

जानकारी देते हुए सेक्टर 29 थाना के जांच अधिकारी एसआई सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो सफेद कपड़े में एक भ्रूण उल्टा पड़ा था। भ्रूण लड़के का था, जो करीब 8-9 माह का था। भ्रूण को सीधा किया तो देखा कि उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसकी कमर व कूल्हे पर चबाने जैसे निशाने थे। अब पहले शव का कोरोना टेस्ट होगा, उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा सवाल…क्यों कटा वरुण गांधी का टिकट? मेनका गांधी ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *