हल्द्वानी.. #बेड़ा पार: परिवहन निगम पर बरसी ‘लक्ष्मी, काठगोदाम डिपो ने एक दिन में 20 लाख से अधिक कमाए

हल्द्वानी। घाटे के बोझ तले दबे उत्तराखंड परिवहन निगम पर मां लक्ष्मी ने कृपा बरसाई है। यह दीपावली रोडवेज के लिए संजीवनी बनी है। घाटे में बोझ से हॉफते रोडवेज को एक प्रकार से प्राणदान मिल गया है। इस संजीवनी से काफी हद तक रोडवेज को राहत मिली होगी।

दीपावली पर एक दिन में रोडवेज ने रिकार्ड अकूत कमाई की है। नैनीताल रीजन के 8 डिपो ने 88.54 की आय अर्जित की। नैनीताल रीजन के विभिन्न डिपो की आय रानीखेत डिपो-3.79,अल्मोड़ा डिपो-4.69,भवाली डिपो-3.89,काशीपुर डिपो-8.71,रामनगर डिपो-11.07,रुद्रपर डिपो-17.43,हलद्वानी डिपो-18.17,काठगोदाम डिपो -20.79 की कमाई एक दिन में नैनीताल रीजन की रिकार्ड आय 88.54 अर्जित की। जो बीते वर्षो में सबसे अधिक है।

जबकि पूरे प्रदेश ने 2 करोड़ 57 लाख 38 हजार की आय अर्जित की। प्रदेश में देहरादून ग्रामीण डिपो ने एक दिन में सबसे ज्यादा 46 लाख 47 हजार की आय अर्जित कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जबकि नैनीताल मंडल में काठगोदाम ने सबसे ज्यादा कमाई कर पहला स्थान पाया। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान काठगोदाम डिपो को कमाई में नैनीताल मंडल में पहला स्थान मिलने पर काफी जताई है। रोडवेज की आय से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली के पूर्व ने हमारे लिये आक्सीजन का काम किया है,ज्ञात रहे बीते 2 वर्षो से उत्तराखंड परिवहन निगम को कर्मचारियो को वेतन देने के लाले पड़े है। हाईकोर्ट के आदेश से ही कई महीनों से कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है।

रोडवेज यूनियन के प्रदेश कमल पपनै ने बताया कि इस बार इस आय से कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन मिल सकेगा। परिहवन निगम के प्रत्येक कार्मिक की मेहनत का यह आय अर्जित हुई है। काठगोदाम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान बताया कि समस्त कर्मचारियों की मेहनत से काठगोदाम डिपो सवार्धिक आय अर्जित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

सभी सर्मचारियों को शुभकामनाएं। नैनीताल मंडल के मंडलीय महाप्रबंधक पवन मेहरा ने कहा कि नैनीताल मंडल ने एक दिन में रिकार्ड 88.54 की आय अर्जित कर निगम का बेड़ापार लगाया है। भविष्य के लिए घाटा पाटने में यह सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *